Contact Us

किसी पेज पर गलत बटन, बंद लिंक या पुरानी जानकारी दिखे, तो नीचे के फ़ॉर्म से बताएँ। साथ में पेज का नाम लिखें और यह भी कि आपकी स्क्रीन पर क्या दिखा। इतने से हम उसे पोर्टल पर दोबारा जाँच लेते हैं। जवाब आने में कुछ दिन लग सकते हैं।

फ़ॉर्म में आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, OTP या कार्ड की फ़ोटो न भेजें। हमें इनकी ज़रूरत नहीं होती।

कार्ड का काम अटका है, तो यह फ़ॉर्म सही जगह नहीं

हम आपका आवेदन नहीं देख सकते, कार्ड में सुधार नहीं कर सकते और डीलर पर कार्रवाई नहीं करा सकते। राशन न मिलने, कम तौल या आवेदन रुकने की शिकायत विभाग में करें:

जगहकैसे
टॉल फ़्री नंबर1967 या 1800-212-5512
WhatsApp या SMS89695 83111
ऑनलाइन शिकायतpgms.dfcajharkhand.in
आमने-सामनेअपने प्रखंड के BSO, फिर ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO)

ये नंबर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के हैं, इस साइट के नहीं।